फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दूध के दाम और हेडलोड बढ़ाने की मांग पर दुग्ध उत्पादकों का प्रदर्शन

Thu, 26 Nov 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चौखुटिया में धरने पर बैठे दुग्ध उत्पादक। संवाद
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। दुग्ध अवशीतन केंद्र जेठुआ (भगोती) में दूध के दाम और हेडलोड बढ़ाने तथा पशु आहार की दरें कम करने की पर दुग्ध उत्पादकों और सचिव संगठन ने धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन के तहत उत्पादकों ने दूध की सप्लाई भी रोक दी। अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद सप्लाई दोबारा शुरू की गई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर वार्ता के लिए अल्मोड़ा से प्रभारी जीएम अरुण नगरकोटी और केवलानंद पपनै पहुंचे। जिम्मेदार अधिकारी के नहीं पहुंचने पर आंदोलनकारी नाराज हो गए। इस दौरान अधिकारियों और आंदोलनकारियों के बीच काफी बहस भी हुई। बाद में हुई वार्ता में एक दिसंबर से दूध की कीमत बढ़ाने और उत्पादकों की अन्य समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान करीब दो घंटे तक दूध सप्लाई का वाहन भी रोके रखा गया। वार्ता के बाद वाहन को जाने दिया गया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि एक दिसंबर तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने के साथ दूध की सप्लाई भी बाधित की जाएगी। प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, कैलाश चंद्र, सूरज कुमंया, गणेश सिंह नेगी, चंदन सिंह पवार, जगत गोस्वामी, बसंती देवी, नंदी देवी, बाला देवी, विमला मेहरा, जीवंती देवी, माया देवी, आनंदी देवी और पुष्पा देवी समेत अन्य उत्पादक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें