पातालदेवी स्थित दुग्ध संघ परिसर में दुग्ध संघ के अध्यक्ष कुंवर सिंह गोसाईं ने नवनिर्मित मिल्क बार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मिल्क बार से दूध और दुग्ध पदार्थ थोक दरों पर उपभोक्ता खरीदे सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की तर्ज पर स्वच्छ डेरी मिशन उनका प्रयास है, ताकि हर चीज में पारदर्शिता रहे।
डेरी परिसर स्थित इस मिल्क बार से आमजन शादी विवाह समेत अन्य आयोजनों के लिए दूध और दुग्ध पदार्थ की डिमांड देकर भी खरीद सकते हैं। मिल्क बार प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक खुला रहेगा। इस अवसर पर दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक डा. एलएम जोशी, सहायक निदेशक सुनील अधिकारी, प्रभारी एमआईएस अरुण नगरकोटी, प्रभारी प्रशासन पूरन सिंह, बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, दुग्धशाला प्रभारी लोकेंद्र कुमार, नवीन पंत, शिव शंकर बोरा, विनोद जोशी, सुरेश बेलवार प्रेम सिंह आदि उपस्थित थे।