फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं मिली लटवाल, उपाध्यक्ष बनीं भावना

Sun, 27 Sep 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की चुनाव प​क्रिया के बाद लोगों से मिलतीं नव निर्वाचित अध्यक्ष मिली लट
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी व एसडीएम संजय कुमार ने अध्यक्ष पद पर मिली लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके साथ ही उत्तराखंड प्रादेशिक को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड, देहरादून के सामान्य निकाय के गठन के लिए पुष्पा भाकुनी और गणेश सिंह के नामों की घोषणा की गई।
वहीं अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की ओर से उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, हल्द्वानी के सामान्य निकाय के गठन के लिए चार प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इनमें नरेंद्र राम, विमला देवी, महेश चंद्र सिंह और ललित मोहन सिंह लटवाल शामिल हैं।
विज्ञापन

बैंक की प्रबंध समिति के कुल 13 निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकांश में संचालक निदेशक पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। धौलादेवी निर्वाचन क्षेत्र में एक नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद वहां भी एक सदस्य संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुआ।
वहीं प्रबंध समिति के वार्ड संख्या नौ लमगड़ा के लिए हुए चुनाव में निदेशक पद पर हरीश सिंह विजयी घोषित किए गए थे। वार्ड संख्या 10 के चुनाव में विनीत बिष्ट निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य डेलीगेट्स के लिए कराई गई चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को समर्थकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें