फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम स्वरोजगार योजना और राहत कार्यों पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और राहत कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। योजना के तहत आयुक्त ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान स्वरोजगार से जुड़ने के इच्छुक प्रवासियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए हर संभव मदद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि प्रवासियों को स्वरोजगार और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने बाहरी राज्यों से लौटे प्रवासियों की शत प्रतिशत स्किल मैपिंग करने और प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उनकी काउंसलिंग करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि स्वरोजगार के इच्छुक प्रवासियों को उनकी इच्छा, पूर्व कौशल अनुभव और वर्तमान सोच के अनुरूप आजीविका के लिए संसाधन उपलब्ध कराने में हर संभव मदद दी जाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार, पीएमईजीपी, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली आदि योजनाओं का लाभ भी इच्छुक और पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत राशि उपलब्ध कराने में किसी भी स्थिति में विलंब नहीं किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणा के तहत जिन लोगों को आर्थिक सहायता दी जानी है, उस कार्य में शीघ्रता से डीबीटी के माध्यम से 10 दिन के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ मनुज गोयल ने अल्मोड़ा जिले में प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों के साथ ही राहत राशि वितरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डॉ. दीपक मुरारी, आरटीओ शैलेश तिवारी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, आजीविका परियोजना प्रबंधक कैलाश भट्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें