फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन बाद प्रशासन ने माइक्रा कंटेनमैंट जोन जरूरी बाजार की सील खोली

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना संक्रमण के चलते माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए जरूरी बाजार क्षेत्र में प्रशासन ने अब सील खोल दी है। स्थानीय लोग भी सील खोलने की मांग कर रहे थे। इधर पुलिस और प्रशासन की टीम ने व्यापार संघ पदाधिकारियों के साथ सील एरिया का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि अब वहां टेस्टिंग का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। कोविड अस्पताल से घर लौट चुके लोगों और उनके परिजनों को सख्त होम क्वारंटीन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जरूरी बाजार क्षेत्र में एक फार्मासिस्ट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, इसके बाद एक ही परिवार के पांच लोग पॉजिटिव पाए गए थे। धीरे-धीरे घनी आबादी वाले जरूरी बाजार इलाके में संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली। प्रशासन को यहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाना पड़ा। यहां रहने वाले तकरीबन 500 से अधिक लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें से अभी तक 30 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। त्योहारों में खरीदारी करने को लेकर स्थानीय लोगों ने भी सील हटाने की मांग की थी।
इधर, नायब तहसीलदार दलीप सिंह, थानाध्यक्ष रमेश बोहरा, व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, सोनू कुरेशी सहित तमाम लोगों ने जरूरी बाजार जाकर लोगों से वार्ता की। बाद में एसडीएम अभय प्रताप सिंह के साथ बैठक भी की। जिसमें सील एरिया को खोलने का निर्णय लिया गया। एसडीएम अभय प्रताप ने बताया कि जो संक्रमित कोविड सेंटर से घर आए हैं, उन्हें और उनके परिजनों को सख्त होम क्वारंटीन किया गया है। इसके लिए निगरानी समिति का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें