फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: श्रावणी मेले में वन संरक्षण का संदेश, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर हुई चर्चा

Wed, 12 Aug 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर(अल्मोड़ा )। श्रावणी मेले के सांस्कृतिक मंच पर बुधवार को जन कल्याण समिति की ओर से वन आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएफओ प्रदीप धौलाखंडी के निर्देश पर हुए कार्यक्रम में लोगों को वन संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किशन सिंह दानू ने वनों के महत्व और उनके संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। वक्ताओं ने जंगलों को आग से बचाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उपायों पर चर्चा की। कहा कि वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान लोगों से वनाग्नि की घटनाओं की सूचना तत्काल वन विभाग को देने और जंगलों को नुकसान से बचाने की अपील की गई। वहां रेंजर राजेश जोशी, डिप्टी रेंजर जीत सिंह, आचार्य गोकुल भट्ट, शेखर भट्ट समेत वन विभाग और जन कल्याण समिति से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें