फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रदेश में तेइसवां स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र योगेश कन्याल सहित विशेष वरीयता के साथ अव्वल रहे स्कूल के नौ छात्रों को सम्मानित किया गया। जिनमें अविरल जोशी, पंकज जोशी, हर्षित बुधोड़ी, करन सिंह भंडारी, शगुन घनश्याल, तन्मय सावंत, अजय नैलवाल, रितिक सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कुलदीप सिंह बिष्ट ने और संचालन पंकज तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण जोशी, प्रधानाचार्य दिनेश कांडपाल, हरीश पांडे, डॉ. मदन चौधरी, सुरेंद्र मनराल, कैलाश कांडपाल, डॉ. मनीष रावत, सावित्री कठायत, तारादत्त तिवारी, बंशीधर कुमयां, आलम सिंह उनियाल आदि के अलावा योगेश के पिता मदन कन्याल और दादा, दादी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें