नेशनल इंटर कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। विद्यालय के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरित करते हुए मुख्य अतिथि प्रख्यात काष्ठ शिल्पी भुवन लाल शाह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।
प्रतिभा सम्मान समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने शानदार कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। जीत एस बिंद्रा द्वारा हाइस्कूल, इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सोमेश जोशी, प्रकाश चंद्र शाह स्मृति में नकद पुरस्कार, राज्य और राष्ट्र स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
रामदत्त तिवारी स्मृति, मेजर बालकृष्ण पंत स्मृति में भी मेधावी बच्चे पुरस्कृत हुए। सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर बिष्ट ने हाइस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को भाई के स्मृति में सम्मानित किया। इंटर में सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चों को हेमलता पंत छात्रवृत्ति दी गई।
विशिष्ट अतिथि अनिल वर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता मुकेशा शाह ने की। प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक महेश जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य डा. विपिन शाह, हरी सिंह कड़ाकोटी, शिक्षिका विमला रावत, जोगेंद्र बिष्ट, दीपक पंत, मो. मोहसिन, हेम जोशी, नारायण सिंह, चूड़ामणि हरबोला, कमला खुल्बे, लाल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
: