फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: व्यापारी ग्राहकों का कर रहे इंतजार, बाजार है सुनसान

Tue, 24 Jun 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
ल्मोड़ा के चौक बाजार में ग्राहकों का इंतजार करता फर्नीचर व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मानसून शुरू होते ही अल्मोड़ा के बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा है। बारिश ने जहां लोगों को घरों पर रहने को मजबूर कर दिया है वहीं व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन इससे व्यापारियों के चेहरे पर मायूसी है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर की माल रोड, चौक बाजार, लाला बाजार, जौहरी बाजार, कचहरी बाजार सहित मुख्य बाजार में कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, जूता व्यवसायी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। दुकानों पर काफी कम ग्राहकों पहुंचने से व्यापारी मायूस हुए। कपड़ा व्यवसायी साहिल कुमार ने बताया कि मानसून के चलते व्यापार ठप हो गया है। ऑनलाइन बाजार से भी उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
फड व्यवसायी मनोज कुमार ने कहा कि बारिश के चलते उनका काम प्रभावित हो रहा है। बताया सामान्य दिनों में वह कॉस्मेटिक उत्पाद बेच कर प्रतिदिन दो हजार रुपये से अधिक की कमाई कर लेते है। अब बारिश के चलते ग्राहक बाजार ही नहीं पहुंच रहे हैं। मानसून के चलते जिले में पर्यटक भी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे होटल और ट्रांसपोर्ट व्यापार भी प्रभावित हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें