अल्मोड़ा। करबला क्षेत्र की भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने और वहां अंतरराज्यीय बस अड्डा निर्माण की मांग को लेकर बीते रविवार शाम को स्वामी विवेकानंद स्थल करबला में राष्ट्रीय सेवा संघ की ओर से एक बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पाठक ने कहा कि करबला क्षेत्र की लगभग 450 नाली भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर जनहित में उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यहां आईएसबीटी का निर्माण आवश्यक है। बैठक में आनंद अखाड़ा के दिनेश गिरी एवं नाथ संप्रदाय के योगी कमलनाथ महाराज भी उपस्थित रहे। संवाद