फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बैंक की सेवाएं दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएंं

Tue, 06 May 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के नवनियुक्त कर्मचारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की तैनाती से बैंक की कार्यप्रणाली और सेवा गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार होगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी नवचयनित कर्मियों को ईमानदारी, निष्ठा और दक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता से लैस ये नए कर्मचारी न केवल बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावशाली बनाएंगे बल्कि बैंक के ग्राहक आधार को भी सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नवनियुक्त कर्मियों को कार्य के अनुरूप समुचित प्रशिक्षण प्रदान करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर बल दिया कि बैंक की सेवाएं दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचें ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बता दें कि बैंक में हाल ही में कुल 31 कर्मचारियों की तैनाती हुई है। इनमें तीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, दो कनिष्ठ शाखा प्रबंधक, 26 लिपिक और कैशियर शामिल हैं। वहां जिला सहकारी बैंक के सचिव व महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी, उप महाप्रबंधक मुखराम प्रसाद, उप महाप्रबंधक धनराज सिंह नपलच्याल, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्वेता उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें