फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितई मंदिर में प्रबंधक तैनात करने की तैयारी

विज्ञापन
चितई गोलू देवता मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में निर्देश देते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चितई मंदिर के ट्रस्ट बनने के बाद अब मंदिर प्रबंधन समिति में प्रबंधक की तैनाती की कवायद होने लगी है। इसके लिए जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। चितई गोलू देवता मंदिर प्रबंधन समिति की डीएम कैंप कार्यालय में हुई बैठक में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय और पार्किंग आदि सुविधाएं दिलाने और अन्य विषयों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रबंधन समिति के प्रबंधक के लिए विज्ञप्ति निकाली जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पार्किंग में टाईल्स लगाने और मंदिर में अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को चितई में कूड़ा निस्तारण वाले प्लांट का प्रस्ताव 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को एसडीएम की गई जनसुनवाई के दौरान आए सुझावों को भी जनहित और प्रबंधन की बेहतरी के लिए लिया जाएगा। डीएम ने कहा कि जागेश्वर मंदिर की तर्ज पर प्रबंधन समिति बनने पर मंदिर में कई कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति के प्रबंधक के लिए विज्ञप्ति निकाली जाए। साथ ही समिति में पुजारी के प्रतिनिधित्व के लिए सर्वसम्मति से एक व्यक्ति का नाम लिया जाए। सर्वसम्मति से न होने की दशा में चुनाव कराने की संस्तुति सचिव पर्यटन को भेजी जाएगी। बैठक में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, समिति के सदस्य राहुल चौबे, गुलफाम अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें