फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने ली लोनिवि और एडीबी के अधिकारियों की बैठक

Fri, 24 Jun 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की कई सड़कों में सुधारीकरण का कार्य पूर्ण नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश है। ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट ने लोनिवि और एडीबी के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन


कहा कि द्वाराहाट-दूनागिरि मोटर मार्ग बदहाल होने के कारण धार्मिक पर्यटन प्रभावित हो रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस मामले को लेकर शुक्रवार से आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद फिलहाल यह मामला स्थगित हो गया है।

बैठक में तय हुआ कि द्वाराहाट-दूनागिरि मोटर मार्ग के गड्ढे एक सप्ताह के भीतर भरे जाएंगे और प्रथम सप्ताह में कलमठों में स्लैब डाले जाएंगे। 15 दिनों में स्लैब डालने का कार्य पूर्ण हो जाएगा। कोट्यूड़ा सड़क के पास मलबा हटाया जाएगा।
विज्ञापन


तय हुआ कि शनिवार को अधिशासी अभियंता एसएन तिवारी और कंट्रक्शन मैनेजर एके शुक्ला क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बिष्ट के साथ सड़क का निरीक्षण करेंगे। द्वाराहाट-विभांडेश्वर मोटर मार्ग में 26 जून से नालियों का कार्य प्रारंभ करवाने, किमी नौ में दीवारों का निर्माण 15 दिनों में पूर्ण करने, द्वाराहाट-जालली मोटर मार्ग के संबंध में चेतावनी दी गई कि यदि दौला से तिपौला तक मार्ग के गड्ढे भरान, सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

एडीबी के अधिकारियों ने इस संबंध में सार्थक आश्वासन दिया। बैठक में कई प्रधानों के अलावा आनंद सिंह बिष्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष महेश पंत, कैलाश भट्ट, बीडीसी नरेंद्र अधिकारी, जीवन बिष्ट, दीपक बिष्ट मौजूद थे। बैठक में एडीबी के अधिशासी अभियंता अनिल पांगती भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें