फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण समिति की आशा और विद्युत समिति की रेखा अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
पालिका सभागार अल्मोड़ा में समितियों के चुनाव के दौरान मौजूद अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और सभासदग - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद में कार्यों के सुचारु संचालन के लिए के विभिन्न समितियों के गठन के लिए चुनाव हुआ। सार्वजनिक निर्माण समिति के लिए हुए मतदान में आशा रावत और विद्युत समिति के लिए रेखा अल्मियां अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। जबकि वित्त, कर, जन स्वास्थ्य, सांस्कृतिक, वन एवं उद्यान समिति के अध्यक्ष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभी समितियों के लिए सभासदों में से चुनाव किया जाता है।
विज्ञापन

सार्वजनिक निर्माण समिति के अध्यक्ष पद के लिए सभासद मनोज जोशी और आशा रावत उम्मीदवार थीं। आशा रावत सात मत प्राप्त कर अध्यक्ष चुनी गईं, जबकि मनोज जोशी को चार मत प्राप्त हुए। विद्युत समिति के लिए रेखा अल्मियां आठ मत लेकर अध्यक्ष निर्वाचित हुई। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार दीप्ति सोनकर को चार मत मिले।
वित्त समिति के लिए सभासद दीपा साह, कर समिति के लिए तरन्नुम बी, जन स्वास्थ्य समिति के लिए विजय पांडे, सांस्कृतिक समिति/पुस्तकालय के लिए राजेंद्र तिवारी, वन एवं उद्यान समिति के लिए हेम चंद्र तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष बने। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में समितियों के चुनाव हुए। उन्होंने निर्वाचित पदाधिकारियों से सभी को साथ लेकर पालिका हित में लगन और मेहनत से कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद के अलावा पालिका के अनुभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये चुने गए समितियों के सदस्य
वित्त समिति के लिए हेम चंद्र तिवारी, विजय पांडे, सचिन आर्या, सार्वजनिक निर्माण समिति के लिए राजेंद्र तिवारी, विजय पांडे, सचिन आया, विद्युत समिति के लिए हेम चंद्र तिवारी, सचिन आर्या, तरन्नुम बी, कर समिति के लिए सचिन आर्या, विजय पांडे, दीपा साह, जन स्वास्थ्य समिति के लिए सचिन आर्या, रेखा अल्मियां, आशा रावत, सांस्कृतिक समिति के लिए दीपा साह, रेखा अल्मियां, आशा रावत, वन एवं उद्यान समिति के लिए सचिन आर्या, दीपा साह, तरन्नुम बी सदस्य चुनीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें