मौलेखाल (अल्मोड़ा)। अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान शुरू हो गया है। शनिवार को रामभक्तों ने मौलेखाल में मोटर साइकिल रैली निकाली। रैली में शामिल राम भक्त जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
मोटरसाइकिल रैली मौलेखाल, जालिखान, कालीगांव, पैंसिया, झिमार, डोटियाल हुए रतखाल से तल्ला मानिला मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इस मौके पर रैली का नेतृत्व कर रहे दिनेश मेहरा ने क्षेत्र के सभी लोगों से अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में अपनी श्रद्धानुसार सहयोग करें। रैली में महेश्वर मेहरा, विक्रम बिष्ट, भगवत बोरा, विक्रम रावत, दिनेश रावत, बीरेंद्र रावत, दीपक शर्मा, कमल सिंह, विनोद ध्यानी आदि थे।
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संकलन को लेकर बैठक
रानीखेत (अल्मोड़ा)। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संकलन को लेकर यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं की खिरखेत में बैठक हुई। अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस पुनीत कार्य के लिए सभी से कुछ ना कुछ निधि संकलित करने का आह्वान किया गया। इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं ने इसके लिए रणनीति तय की। बीडीसी सदस्य नीरज तिवारी ने कहा कि यह पुनीत कार्य है, इसमें सभी को मिलजुलकर भागीदारी तय करनी होगी। यहां आरएसएस के धर्मानंद जोशी, शशांक रावत, संजय तिवारी, भाष्कर पांडेय, तनुज जोशी, दीप तिवारी, योगेश तिवारी, कुंदन, अमित पांडेय, गौरव तिवारी आदि रहे।