फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पोषित योजनाओं को समय से पूरा करें : सांसद अजय टम्टा

विज्ञापन
अल्मोड़ा में विभागों की समीक्षा बैठक लेते सांसद अजय टम्टा। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा ने सोमवार को केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों की बैठक ली। बैठक में सांसद ने कहा कि सभी विभाग केंद्र पोषित योजनाओं को समय से पूर्ण करें और केंद्र की योजनाओं को पूरा करने में जहां भी समस्या हो रही है उसे उच्च स्तर से निपटाने की कार्यवाही पूरी कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई की सड़कें मरम्मत के अभाव में खराब हैं, उनकी यथाशीघ्र मरम्मत की जाए। उन्होंने राज्य गठन के बाद पीएमजीएसवाई के तहत जिले में बनीं सड़कों की अद्यतन रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। सांसद ने सड़क बनाने से पूर्व आपदा के मानकों का विशेष पालन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय और सड़क बनाने में आ रही नीतिगत समस्याओं को उच्च स्तर पर समाधान कराया जाए। उन्होंने परसैली-बल्टा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। कहा कि केंद्र की योजनाओं को शुरू करने से पूर्व भूमि पूजन, शिलान्यास, उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय प्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित किया जाए। केंद्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा कर सांसद ने जिला पूर्ति अधिकारी से केंद्र से प्राप्त हो रहे खाद्यान्न के वितरण, पात्र लाभार्थियों को मिल रहे खाद्यान्न की जानकारी ली। निर्देश दिए कि जिनके राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं, उन्हें आधार कार्ड से जोड़कर दुरुस्त कराएं। समीक्षा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को 60 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण करा दिया गया है। जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा के दौरान सांसद ने पाइप लाइनों को मानकों के अनुसार भूमिगत न करने पर नाराजगी जताई। वन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में आग के प्रति सचेत कर प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिए कि आग रोकने के लिए ठोस कार्यवाही की जाए। समीक्षा बैठक में विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, डीएम वंदना सिंह, सीडीओ नवनीत पांडे, भाजपा नेता कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें