फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर हो सख्त कार्यवाही: रेखा आर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ऑनलाइन बैठक ली। इसमें प्रभारी मंत्री ने जिले के प्रशासनिक, पुलिस और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए राशि की कोई कमी नहीं है। इसे मांग के अनुसार तत्काल रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने शहरी क्षेत्रों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शादी समारोह में औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडरों और अन्य जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने बेस में तैयार किए जा रहे आईसीयू सेंटर और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की प्रगति भी पूछी। कहा कि इस काम के लिए मानव संसाधन को और बढ़ाया जाएगा।
कहा कि जल्द ही अल्मोड़ा के लिए पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट, ऑक्सीमीटर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कहा कि टोल फ्री नंबर 1077 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रभारी मंत्री ने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से घर-घर में निगरानी के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कोविड केयर अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई में सुचारु है। मेडिकल कॉलेज 13 बेड का अस्थायी आईसीयू बना रहा है। जिले में जिला अस्पताल में चार, रानीखेत में चार और मिलिट्री अस्पताल में छह वेंटिलेटर स्थापित कर दिए गए हैं।
बैठक में एसएसपी पंकज भट्ट ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम में पुलिस के कामों की जानकारी दी। इस दौरान सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, सीडीओ नवनीत पांडे, सीएमएस डॉ. केके पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें