फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शिरकत करेंगी मीनाक्षी

Sun, 15 Nov 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की 10वीं की छात्रा मीनाक्षी कांडपाल का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। वह नानकमत्ता में 28 नवंबर से प्रस्तावित 23वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि मीनाक्षी कांडपाल बाल विज्ञान की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय और ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रह चुकी हैं। इसी आधार पर उनका चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

 यह प्रतियोगिता 28 से 30 नवंबर तक गुरुनानक इंटर कालेज नानकमत्ता में होनी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र कांडपाल, शिक्षक गोविंद कुमार, ललित कुमार, मंजू कांडपाल, दीपा नेगी, पूरन चंद्र पांडे, हरीश कुमार, हेमा बिष्ट ने आदि ने  मीनाक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें