फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेडिकल वेस्ट ने रोकी लोगों की सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)।
एक ओर जहां स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं वहीं बृहस्पतिवार देर शाम उप जिला चिकित्सालय रानीखेत परिसर में बायो मेडिकल वेस्ट सहित अन्य कचरा जलाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया जिससे मरीजों, तीमारदारों और आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर के एक हिस्से में कचरे के ढेर में आग लगी हुई थी जिसमें बायो मेडिकल अपशिष्ट भी शामिल था। इससे उठते धुएं ने आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर दिया और कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

पर्यावरण प्रेमियों में नाराजगी
घटना पर स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों दिनेश चंद्र, भावेश बिष्ट और कुंदन सिंह आदि ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।

बायो मेडिकल वेस्ट जलाने के नुकसान

जहरीली गैसें हवा को प्रदूषित करती हैं।
सांस लेने में दिक्कत बढ़ती है।

मेडिकल कचरे से बैक्टीरिया-वायरस फैल सकते हैं।

धुएं से आंख में जलन व एलर्जी की समस्या हो सकती है।

कचरा जलाने से आग फैलकर हादसा हो सकता है।
..............

कोट
बायो मेडिकल वेस्ट को ले जाने के लिए हल्द्वानी से गाड़ी आती है लेकिन अस्पताल के किसी कर्मचारी ने गड्ढे में आग लगा दी। उनको ऐसा न करने की सख्त हिदायद दी गई है।
विज्ञापन

राजेश कुमार वर्मा, सीएमएस
........

कोट-
बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में जलाना नियमों के विरुद्ध है। संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बायो मेडिकल अपशिष्ट के निस्तारण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश निर्धारित हैं जिनका पालन करना सभी संस्थानों के लिए अनिवार्य है।
चन्दन कुमार, स्वच्छता निरीक्षक, छावनी परिषद रानीखेत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें