रानीखेत के दिगोती में नजूल भूमि पर सड़क कटान पर जेसीबी सीज की गई। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नजूल भूमि पर अवैध रूप से सड़क कटान करने पर प्रशासन ने जेसीबी सीज कर दी है।
तहसील रानीखेत के दिगोती में एक व्यक्ति ने बिना अनुमति के जेसीबी से सड़क कटान शुरू किया। पूर्व प्रधान पान सिंह और सरपंच रेखा आर्य सहित ग्रामीणों ने तहसीलदार को लिखित शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि मजखाली के दिगोती निवासी हर सिंह ने नजूल भूमि पर अवैध रूप से सड़क काट कर कई देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने जेसीबी सीज कर दी। नायब तहसीलदार हेमंत सिंह महरा ने बताया कि टीम ने जेसीबी सीज कर नजूल भूमि पर अवैध कटान न करने की सख्त हिदायत दी है।