फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा की टीम ने 19 बंदर पकड़े, बधियाकरण के लिए भेजे

Sat, 07 Jul 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बंदरों को पकड़ ले जाते टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 पालिका के नेतृत्व बंदर पकड़ो अभियान में पहले दिन शुक्रवार को एक भी बंदर नहीं पकड़ा गया, लेकिन शनिवार तड़के एडम्स स्कूल के फील्ड में पहुंची टीम ने दोपहर तक 19 बंदर पकड़ लिए थे। शाम को एक भी बंदर पकड़ में नहीं आया। इसके बाद बंदर पकड़ने वाली टीम को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। पकड़े गए बंदरों को बधियाकरण करने के लिए एनटीडी स्थित बधियाकरण सेंटर में रख दिया गया है।  

विज्ञापन


    अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर के नेतृत्व में पालिका, वन विभाग के कर्मचारियों और मथुरा से पहुंची बंदर पकड़ने वाली टीम ने शनिवार सुबह एडम्स फील्ड में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया। दोपहर तक करीब 22 बंदर पकड़े गए। जिनमें से तीन बंदर पिंजरे से भाग निकले। इस दौरान आसपास खड़े बंदरों ने काफी आतंक भी मचाया। बाद में पकड़े गए बंदरों को एनटीडी स्थित सेंटर में रखा गया। बताया गया कि इन बंदरों का यहां बधियाकरण किया जाएगा।

बंदरों को खाने का लालच देते हुए पिंजरे में मूंगफली, केले, चने भी रखे गए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अब बंदरों को पकड़ने के लिए दूसरी जगह पिंजरे को शिफ्ट किया जा रहा है। अभियान में पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, हरीश आर्या, वन विभाग के भुवन टम्टा समेत पालिका के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें