फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलू देवता मंदिर में पशु बलि के खिलाफ जनजागरण

Fri, 19 Oct 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
च़ितई मंदिर सभागार में जनजागरण अभियान चलाते गायत्री परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नवमी पर भी गायत्री परिजनों ने चितई गोलू देवता मंदिर में पशु बलि के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया। चंपावत से बलि के लिए बकरा लेकर आए श्रद्धालुओं को लौटा दिया गया और उन्हें सात्विक विधि से पूजा कराने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


जनजागरण के दौरान नशा मुक्त भारत और स्वच्छ भारत बनाने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। जनजागरण अभियान में चिन्मयी तिलारा, ध्रुव तिलारा, रेखा, खुशी, तनुजा, संजना, अभिषेक, संजय, निरुपमा, प्रियंका थापा, आयुषी, सीमा आर्या, संजू तिवारी, मंजू जोशी आदि शामिल हुए।

इधर नवमी पर लिंक रोड स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में कलश पूजन, स्वास्ति वाचन के साथ ही यज्ञ और कन्या पूजन के कार्यक्रम हुए। सायं के समय दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। लोगों  से नशा मुक्त समाज और दीपावली में आतिशबाजी और जुआ मुक्त प्रकाश पर्व मनाने की अपील की। पूर्णाहुति यज्ञ में रीता पांडे, विद्योतमा जोशी, प्रेमा कांडपाल, ललिता लोहनी, सरोज मेलकानी, भावना मनकोटी, दीपा जोशी, गीता जोशी, मुन्नी बिष्ट, रुचि बिष्ट, भूमिका, आराध्या, मंजू बोस, प्रियंका, ओजस्वी, कार्तिक, मोहन पांडे, गोपाल सिंह कनवाल, प्रताप सिंह कनवाल, महेंद्र बिष्ट, नंदन सिंह बोरा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें