फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला पर्व पर कोसी जल संग्रहण क्षेत्र में चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान

Fri, 21 Jun 2019 11:49 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मौजूद जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इस साल भी हरेला पर्व के मौके पर कोसी नदी के जल संग्रहण क्षेत्र में वृहद पौधरोपण अभियान चलेगा। कुमाऊं मंडल आयुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मंडल के सभी अधिकारियों को जुलाई माह में हरेला पर्व के अवसर पर होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी समय पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


  उन्होंने ने बताया कि हरेला त्यौहार के दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।  आयुक्त ने कहा कि कोसी पुर्नजनन अभियान को एक जन अभियान के रूप में लें। साथ ही स्थानीय लोगों, संबधित क्षेत्रों के मंगल दलों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इस अभियान में जोडे़ं। उन्होंने डीएम को कोसी नदी में द्वितीय चरण के लिए 14 रिचार्ज जोन में किये जाने वाले कार्यों के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दें। साथ ही पौधों के रखरखाव पर होने वाले खर्च का भी आगणन तैयार करने को कहा। 

कमिश्नर रौतेला ने कहा कि अल्मोड़ा जिले को जल संसाधन मंत्रालय द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद से इस कार्य के लिए जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई है। इस मौके पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मंडलायुक्त को बताया कि हरेला पर्व के दिन होने वाले पौधरोपण और अन्य कार्यों की समय से पहले तैयारी पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान  सीडीओ मनुज गोयल, डीएफओ केएस बिष्ट, डीडीओ केके पंत, सहायक परियोजना निदेशक मनविंदर कौर, सीवीओ रविंद्र चंद्रा, सहायक निबंध सहकारिता राजेश चौहान आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें