फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: पुलिस की मौजूदगी में बंटी गैस, स्पॉट पर सुबह पांच बजे से लगीं कतारें, बांटे गए 600 सिलिंडर

Mon, 23 Mar 2026 12:52 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

अल्मोड़ा में सुबह पांच बजे से उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने के लिए कतार में खड़े रहे।  गैस सर्विस की ओर से बनाए गए रोस्टर के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सिलिंडर वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिखर तिराहे पर पार्किंग के पास गैस सिलिंडर बांटते निगम कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा नगर में लगातार गैस वितरण किए जाने का सिलसिला जारी है। गैस सर्विस की ओर से बनाए गए रोस्टर के अनुसार नगर के शिखर तिराहे और ऑफिसर्स काॅलोनी क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर बांटे गए। सुबह पांच बजे से उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने के लिए कतार में खड़े रहे। छह बजे गैस वाहन आने के बाद उपभोक्ताओं को पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलिंडर बांटे गए। इस दौरान कुल 600 गैस सिलेंडर लोगों को उपलब्ध कराए गए।

इंडेन गैस सर्विस के रोस्टर के अनुसार रविवार को शिखर तिराहे के पास गैस बंटी। यहां दो वाहनों से कुल 400 गैस सिलिंडर बांटे गए। सुबह से ही गैस बांटने के लिए निगम के कर्मचारी देवनाथ गोस्वामी, हंसा दत्त भट्ट और बची सिंह बिष्ट पर्चियों की जांच कर गैस बांटने में जुटे रहे। इस दौरान उमडे़ लोगों के हुजूम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। दूसरी और धारानौला गैस सर्विस की ओर से रविवार को ऑफिसर्स कॉलोनी में गैस बांटी गई। क्षेत्र में विगत दिनों ऑफिसर्स काॅलोनी में गैस सिलिंडर नहीं बंटे थे जिस कारण रविवार को क्षेत्र में एक वाहन भेज कर 200 गैस सिलिंडर बांटे गए। रविवार को 600 सिलिंडर बंटने के बाद भी कुछ लोगों को बिना गैस सिलिंडर लिए वापस लौटना पड़ा।

रविवार को चौघानपाटा और धारानौला गैस सर्विस की ओर से कुल 600 गैस सिलिंडर बांटे गए। अधिकतर लोगों को गैस उपलब्ध कराई जा चुकी है। सिलिंडर खत्म होने के कारण कुछ लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाया। सोमवार को गैस सिलिंडर की डिलीवरी नहीं होगी लेकिन आफिस खुला रहेगा। - मुकेश जलाल, प्रबंधक चौघानपाटा गैस सर्विस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें