रानीखेत (अल्मोड़ा)। सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रानीखेत में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। महानिरीक्षक अमित कुमार ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीदों के नामों का वाचन किया गया और अधिकारियों व जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। महानिरीक्षक अमित कुमार ने कहा कि शहीदों का सर्वोच्च बलिदान देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे। संवाद