फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चनौदा में शहीद दिवस समारोह

Thu, 03 Sep 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत सिंह रावत ने लोगों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के विकास को गति दे रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से कई घोषणाएं भी कीं। श्री रावत चनौदा में शहीद दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को भी सम्मानित किया गया।

गांधी आश्रम चनौदा प्रांगण में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजाद कराने में पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। बौरारो घाटी के शहीदों का देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन


शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। भविष्य में समारोह को और भव्य रूप दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि रेखा आर्या ने क्षेत्र के विकास के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सोमनाथ सांस्कृतिक मंच सोमेश्वर और जय नंदा लोक कला केंद्र के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में बौरारो घाटी के स्वंतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

 सम्मानित होने वालों में कौशल्या देवी, लीला देवी, धनी बोरा, पनुली देवी, मोहनी देवी शामिल हैं। अध्यक्षता महिपाल सिंह भाकुनी और संचालन ललित भाकुनी, बालम भाकुनी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, विधायक ललित फस्र्वाण, केवल सती, पूर्व विधायक करन महरा, हरीश भाकुनी, धरम सिंह महरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, राजेंद्र बाराकोटी, हेम चंद्र पंत, किशोर नयाल आदि ने विचार रखे।

हरीश भाकुनी ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। इससे पहले प्रात: स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। अतिथियों और लोगों ने शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें