अल्मोड़ा। 15 अप्रैल से शादी का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन के चलते अधिकांश शादियां स्थगित कर दी गई हैं। शादी के लिए होटलों और बैंक्वेट हॉल आदि की अधिकांश बुकिंग भी कैंसिल हो चुकी हैं। बता दें कि 15 अप्रैल से अगले दो-तीन माह तक शादी के लग्न चलते हैं लेकिन कोरोना से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन के कारण लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसे देखते हुए अधिकांश लोगों ने शादियां स्थगित कर दी हैं। शादियों के लिए पूर्व में की गई होटलों औऱ बैंक्वेट हॉल आदि की बुकिंग भी कैंसिल करा दी हैं, जिससे होटल व्यवसाइयों को भी काफ़ी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यही नहीं चितई के गोलू मंदिर में पूर्व में रजिस्टर्ड करीब तीन दर्जन विवाह भी अब जाड़ों के सीजन तक स्थगित हो चुके हैं। मंदिर में भी इक्का दुक्का ही शादी होने की उम्मीद है।