चौखुटिया (अल्मोड़ा ) l कोरोना संक्रमण के चलते बढ़ते लॉकडाउन के बीच लोग रोजगार के नए रास्ते तलाशने लगे हैं l क्षेत्र के युवा घर, परिवार का खर्च चलाने के लिए अब फल, सब्जी के फड़ लगाने लगे हैं l ऐसे युवाओं का कहना है कि कोरोना महामारी और बेरोजगारी के इस दौर में शासन, प्रशासन के आगे हाथ फैलाने के बजाए अपने परिवार के लिए खुद ही संसाधन जुटाने जरूरी है l इसके लिए फल, सब्जी बेचना लागत के लिहाज से सबसे आसान है l