फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जन्माष्टमी पर्व के लिए बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी को उमड़ी भीड़

Fri, 04 Sep 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व बेला पर नगर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पर्व को लेकर व्यापारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामान से सजाया है। बाजार में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पूजन सामग्री और सजावटी सामान की खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन

कान्हा की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और मोरपंख लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खासकर बच्चों के लिए श्रीकृष्ण की पोशाक और आकर्षक मुकुट की मांग अधिक रही। अभिभावक अपने बच्चों के लिए कान्हा की पोशाक और मुकुट खरीदते नजर आए। वहीं महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों के वस्त्र, सजावटी सामग्री और मेहंदी की खरीदारी कर रही हैं। जन्माष्टमी को लेकर आसपास के दूर-दराज गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। व्यापारी मनोज ने बताया कि श्रीकृष्ण की मूर्तियों के वस्त्र, पोशाक, मुकुट और मेहंदी समेत अन्य पूजन सामग्री की मांग बढ़ी है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकानों में विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें