फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार और बैंकों में रही भीड़, सामाजिक दूरी का हुआ उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रविवार को साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को खुले अल्मोड़ा बाजार में लोगों की भीड़ रही। इस दौरान बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। इधर बैंकों में भी ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार समेत विभिन्न बाजारों में सोमवार को चहल-पहल रही। इस दौरान रेडीमेड कपड़ा, मोबाइल, राशन, सब्जी, मेडिकल स्टोर में खरीदारी के लिए लोगों की लाइन लगी रही।
सामाजिक दूरी के लिए दुकानों के आगे गोल घेरे बने हैं लेकिन ग्राहक गोल घेरों में खड़े न होकर जहां-तहां से खरीदारी कर रहे हैं। इससे सामाजिक दूरी का उल्लंघन हो रहा है। इधर रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुले बैंकों में भी ग्राहकों की भीड़ रही। बैंक के बाहर ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें