फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के कई स्कूल भवन जर्जर हालत में, बना है खतरा

विज्ञापन
अल्मोड़ा जीजीआईसी के हाल की उखड़ी छत ।संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोडा/ भतरौंजखान। जिले में कई स्कूल भवन जर्जर हालत में है। भवन की छत जीर्ण शीर्ण होने पर बारिश में पानी टपक कर अंदर आ जाता है। विद्यालय भवनों में दरारें आने से बच्चों को खतरा बना रहता है। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला के भवन में दरारें आई हैं।
विज्ञापन

स्कूल की छत भी जीर्णशीर्ण हालत में हैं। भवन में दरारें बढ़ी तो अधिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इधर, जीजीआईसी अल्मोड़ा की छत भी कुछ स्थानों पर जीर्ण हालत में हैं। इससे विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को खतरा बना रहता है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवरापानी की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त है। दीवार से लगातार पत्थर गिर रहे है। बारिश में दीवार यदि पूरी तरह ध्वस्त हो गई तो विद्यालय परिसर को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
आंगनबाड़ी केंद्र भी पुराने भवन में संचालित
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर क्षेत्र का पुराना पंचायत भवन जीर्णशीर्ण हालत में है। भवन में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हो रहा है। हाल ये हैं कि छत के अंदर के हिस्से का प्लास्टर गिर रहा है। बारिश होने पर पानी टपक कर अंदर आ जाता है। केंद्र में आठ बच्चे पढ़ते हैं। बच्चों के अभिभावकों संतोष भंडारी, दिनेश चंद्र, नवीन चंद्र, राकेश सिंह, लक्ष्मण कुमार आदि ने केंद्र को अन्यत्र संचालित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल छानी में शौचालय और छत क्षतिग्रस्त
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय छानी का भवन जीर्णशीर्ण हालत में है। शौचालय के दरवाजे और छत भी क्षतिग्रस्त हैं।
ग्रामसभा छानी ल्वेशाल की शिक्षा समिति के अध्यक्ष भुवन दोसाद और एसएमसी सदस्यों ने प्राथमिक विद्यालय छानी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शौचालय के दरवाजे और छत क्षतिग्रस्त हैं बारिश होने पर छत से पानी टपक कर अंदर आ रहा है। स्कूल भवन में खिड़कियां और जालियां भी नहीं लगी है। विद्यालय दुर्गम श्रेणी में आता है। विद्यालय में पढ़ने वाले 90 प्रतिशत से अधिक बच्चे बीपीएल और अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं। वार्ड सदस्य दीपा देवी, रीता पंत, आंगनबाड़ी सदस्य सरस्वती दोसाद, एसएमसी उपाध्यक्ष शांति देवी, भुवन राम आदि ने मरम्मत की मांग की है।
कोट
जीर्णशीर्ण विद्यालय भवनों के प्रस्ताव डीएम की ओर से मांगे गए हैं। इसके बाद ये प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। शासन से बजट जारी होने के बाद भवनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र भट्ट, सीईओ अल्मोड़ा

भिकियासैंण में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पंचायत भवन। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें