फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालबाग विकासखंड के गांवों में कई लोग बुखार और खांसी से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना काल में हवालबाग विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में दर्जनों लोग बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित हैं। घर लौट रहे प्रवासियों के क्वारंटीन की कोई व्यवस्था नहीं होने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इन गांवों के कोरोना पॉजिटिव आठ लोगों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मनाऊं, कोटुली, चौना, रिखे, सिलानी, मैणी, गुरना, टकोली, गल्ली वस्यूरा आदि गांवों में काफी लोग पिछले एक पखवाड़े से बुखार, सर्दी, सिरदर्द और खांसी से पीड़ित हैं। चौना गांव में ही करीब डेढ़ सौ लोगों को बुखार और खांसी की समस्या है। अन्य गांवों में भी यही स्थिति बनी हुई है। लोगों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। बीमार लोग आसपास स्थित झोला छाप डाक्टरों से उपचार कराने को मजबूर हैं। इससे उनकी जान पर भी खतरा बना हुआ है। मनाऊं में एक, चौना के दो, गल्ली वस्यूरा के तीन, रिखे के दो लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पूर्व में पॉजिटिव आ चुकी है। संक्रमितों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में अब तक कोई टीम नहीं भेजे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
गांवों में कई लोग बुखार, सिरदर्द, सर्दी से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग को गांवों में टीम भेजकर लोगों का उपचार करना चाहिए। साथ ही कोरोना जांच को ट्रूनेट टेस्ट भी कराया जाए। क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहे हैं। - गोपाल सिंह खोलिया, ज्येष्ठ उप प्रमुख हवालबाग।
विज्ञापन

वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। ऐसे में गांवों में बुखार से काफी संख्या में लोग पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग के जल्द से जल्द गांव टीम भेजकर लोगों का उपचार और परीक्षण कराना चाहिए। - आनंद तड़ागी, उप प्रधान रिखे।
भिटारकोट में आइसोलेट लोगों के स्वास्थ्य में सुधार
द्वाराहाट/अल्मोड़ा। द्वाराहाट विकासखंड के भिटारकोट गांव में कोरोना पॉजिटिव आठ लोगों के स्वास्थ्य में सुधार है। गांव में बुखार और सर्दी जुकाम से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को भिटारकोट गांव आएगी।
अप्रैल में विवाह समारोह के बाद दूल्हे और उसकी मां की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संपर्क में आए ग्रामीणों के सैंपल लिए थे, जिसमें आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रधान संजय सिंह नेगी ने बताया कि आइसोलेट लोगों के स्वास्थ्य में सुधार है। गांव के जगत सिंह ने बताया कि सर्दी, जुकाम से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजने की मांग की गई है। इधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंवाली के डॉक्टर सुभाष पलाधि ने बताया कि पूर्व में ग्रामीणों को उपचार किया दिया गया था, टीम दोबारा गांव जाएगी।
भिटारकोट गांव में ग्रामीणों को बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित होनी की जानकारी मिली है। बृहस्पतिवार 13 मई को गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेजकर ग्रामीणों को उपचार दिया जाएगा। - डॉ. तपन शर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें