फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज समेत कई लोगों ने रक्त दान किया

Sat, 08 Apr 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान और महिला बाल स्वास्थ्य समिति के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में जिला न्यायाधीश डा. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा मनमोहन सिंह समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में करीब 40 यूनिट रक्त का जमा किया गया। 
विज्ञापन


जिला जज डा. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों के अलावा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु तिलारा, सचिव पंकज लटवाल, रमेश नेगी, हिमांशु मेहता, इमरोज, सुनील कुमार, हरीश भाकुनी, भास्कर पांडे, कृष्णा बाराकोटी, संजय कुमार, गजेंद्र कुमार, मृदुला पवार, आरती आर्या, अतुल वर्मा, शशांक माहेश्वरी, संदीप भंडारी, मोहन सिंह, विजय खंपा, नीरज खत्री, चंद्र लाल, त्रिभुवन शर्मा ने रक्तदान किया।

 शिविर में अपर जिला जज ओम कुमार,  महिला बाल और स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष हेमलता भट्ट, जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक अधिकारी डा. आरएस शाही, रेडक्रास के सचिव डा. सविता हयांकी, रेडक्रास के राज्य प्रतिनिधि बीएस मनकोटी, लवली दासपा, प्रिया मेवाड़ी, बबीता जलाल, विजय खंपा, नीरज खत्री, आयुष बंसल, निर्मला भट्ट, वैभव भट्ट, यश भट्ट, मनोज कुमार धानिक, प्रमोद जोशी, भूपाल जोशी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें