फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता की मूर्ति के पैडस्टल पर लिखी कई टिप्पणियां

Fri, 30 Jun 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। 
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के पैडस्टल पर किसी सिरफिरे ने लाल रंग से कई टिप्पणियां लिख दी हैं। हालांकि यह टिप्पणी विवादास्पद नहीं हैं। लोगों का कहना है कि पालिका और प्रशासन को ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए और महापुरुषों की मूर्ति और पार्कों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने चाहिए। शाम तक पैडस्टल पर लिखी गई टिप्पणियों को नहीं मिटाया गया था।
विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के पैडस्टल पर कई टिप्पणी लिखी गई हैं। इसमें सेव वाटर-सेव डाटर, राम राज्य जिंदाबाद, सेव ट्री-आक्सीजन फ्री, जय बजरंग बली-सर्वप्रथम करो उत्तराखंडवासियों की भली, हिंदू मुस्लिम सिख इकाई सब भाई-मिल करके करें गंगा की सफाई जैसी कई बातें लिखी हैं। इसमें अंग्रेजी में भी कुछ संदेश लिखे हैं।

माना जा रहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की मूर्ति के पैडस्टल में किसी पढ़े लिखे सिरफिरे ने यह तमाम बातें लिख दीं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को खासतौर पर महापुरुषों के पार्कों और मूर्तियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। अन्यथा कभी भी कोई व्यक्ति इन्हें नुकसान पहुंचा सकता है अथवा विवादास्पद टिप्पणियां लिखकर मूर्तियों का अपमान भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें