फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा बहाली की मांग को लेकर मनरेगा कर्मी का क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सेवा बहाली की मांग को लेकर मनरेगा कर्मी नारायण रावत ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन दो लोग अनशन पर बैठे। शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना अब क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया है। मनरेगा कर्मी नारायण रावत ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उनके साथ सरपंच पूरन चंद्र जोशी भी अनशन पर बैठे, जबकि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र किरौला, विनोद जोशी आदि ने समर्थन में धरना दिया। क्रमिक अनशन पर बैठने से पूर्व हंक पूजा की गई।
जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र झूठे शिकायतकर्ता को सामने लाकर मामले का पर्दाफाश कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इधर, कमला कैड़ा, खष्टी देवी, दीपा देवी, शीला रावत, नीमा देवी, गीता देवी, रेखा देवी, रूकमा देवी, भावना, गीता देवी, रेखा गोस्वामी आदि ने धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंच कर रावत को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें