अल्मोड़ा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों की हाजिरी अब मोबाइल एप से लगेगी।
ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को एनएमएमएस (राष्ट्रीय मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होगा। एक साथ 10 से अधिक मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति लगाई जा सकेगी।
सरकार ने मनरेगा कार्यो में पारदर्शिता लाने के लिए मजदूरों की हाजिरी लगाने का नया फार्मूला निकाला है। योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों की हाजिरी मोबाइल एप के जरिये होगी। इस ऐप में मजदूरों और उनके काम का पूरा विवरण भी मिलेगा।