फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान गए मनराल, अनशन तोड़ा

Mon, 14 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण में स्थायी राजधानी तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे महेंद्र सिंह मनराल ने संघर्ष समिति के आग्रह पर अपना अनशन समाप्त कर दिया है। इससे पूर्व अनशनकारी को जबरन उठाने आए तहसीलदार भारी विरोध के चलते उन्हें अनशल स्थल से नही उठा पाए।
विज्ञापन


गैरसैंण में राज्य की स्थायी राजधानी बनाने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे महेंद्र सिंह मनराल ने संघर्ष समिति के आग्रह पर अपना अनशन समाप्त कर दिया है। संघर्ष समिति के सदस्यों व तहसीलदार आदि ने  अनशनकारी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।

हालांकि इससे पूर्व तहसीलदार दीवानसिंह बिष्ट के नेतृत्व में अनशनकारी को जबरन उठाने पहुंचे राजस्व कर्मियों को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में हुई  गैरसैंण राजधानी बनाओ संघर्ष समिति ने श्री मनराल के गिरते स्वास्थ्य को  देखते हुए उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया जिसे उन्होंने मान लिया।
विज्ञापन


संघर्ष समिति की ओर से तहसीलदार को सौंपे सीएम को संबोधित ज्ञापन में मांगों पर  एक माह में कार्रवाई न होने पर फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई  है।

इस मौके पर पूर्व विधायक व उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी, व्यापार संघ अध्यक्ष गणेश कांडपाल, पूर्व प्रमुख नंदन सिंह  संगेला, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार, गजेंद्र नेगी, डा. कुलदीप बिष्ट,  प्रधान दयाल सिंह मेहरा, जीवन नेगी, परमानंद कांडपाल, आनंद नाथ, राजेंद्र  कांडपाल, राजेश अग्रवाल, दिनेश मनराल, भगवत सिंह आदि तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें