अल्मोड़ा। जीआईसी बमनस्वाल में आयोजित न्याय पंचायत बमनस्वाल की दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 3000 मीटर दौड़ की में मनोज कुंवर, राकेश सिंह, पंकज सिंह सिजवाली क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
11-14 आयु स्तर की 60 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अर्जुन प्रसाद, तन्मय, योगिता सिजवाली और बालिका वर्ग में पूजा बिष्ट, ममता मिश्रा, योगिता सिजवाली क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में पूजा बिष्ट, गरिमा रौतेला, बबली मेहता ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
15-17 आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पूजा जोशी, भावना आर्या, गंगा, 800 मीटर दौड़ में अंजली बोरा, सोनिया, निकिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। 11-14 आयु वर्ग की लंबी कूद में बबली मेहता, ममता मिश्रा, ज्योति शाह, गोला क्षेपण के बालक वर्ग में रोशन कुमार, भुवन आर्या, जगदीश मिश्रा, बालिका वर्ग में दीया सिजवाली, निकिता, रेशमा आर्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
कबड्डी में जीआईसी द्युनाथल, राउमावि बानठोक, जीआईसी बमनस्वाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। प्रभारी प्रधानाचार्य दीपक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहां पर दिनेश चंद्र, महिपाल बनकोटी, चंद्रशेखर आर्या, कमलेश कुमार, भगवान गैड़ा, शिव दत्त पांडे, पुष्पा बिष्ट आदि मौजूद रहे।