फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मनियागर-खोला मोटर मार्ग बदहाल, डामर उखड़ने से आवाजाही मुश्किल

Tue, 25 Aug 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मनियागर-खोला मोटर मार्ग में उखड़ा डामर।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड का मनियागर-खोला मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत स्टेज-2 में करीब 7.79 किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण कराया गया था। डामरीकरण को करीब 10 से 12 वर्ष बीत चुके हैं। अब अधिकांश डामर उखड़ चुका है और सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मनियागर-खोला मोटर मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इससे रोजाना सैकड़ों ग्रामीण आवाजाही करते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को गड्ढों के बीच से वाहन चलाने पड़ रहे हैं। कई स्थानों पर दोपहिया वाहनों से आवाजाही भी जोखिमभरी हो गई है।
ग्रामीण एनसी बिनवाल ने बताया कि क्षेत्र के कई लोगों ने आजीविका के लिए वाहन खरीदे हैं लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहनों में आए दिन खराबी आ रही है। इससे वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत और दोबारा डामरीकरण की मांग को लेकर कई बार शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एनसी बिनवाल, विपिन चंद्र बिनवाल, हेमंत शाह, कैलाश शाह, रमेश चंद्र और कमल गैड़ा समेत अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मोटर मार्ग का निरीक्षण कर जल्द नए सिरे से डामरीकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की हालत सुधरने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी और वाहनों को हो रहे नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें