अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार में आयोजित स्व.भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में क्वीन पाने की होड रही। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते ही दर्शकों की तालियां बटोरीं।अपनी प्रतिभा दिखाई।
बुधवार को प्रतियोगिता का पहला एकल मुकाबला विवेक वर्मा और मनीष वर्मा के बीच खेला गया। मनीष ने 31-0 के अंतर से एक तरफा जीत दर्ज की। दूसरा युगल मैच नसीम, मनोज कनवाल और सुशील साह, कमल साह की जोड़ी के बीच हुआ। इसमे नसीम और मनोज की जोड़ी ने 29-14 के अंतर से मैच अपने नाम किया। तीसरा युगल मैच राजेश पांडे, शरद और अकील अहमद, बिट्टू की जोड़ी के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाले में राजेश और शरद की जोड़ी ने 32-21 के अंतर से मैच जीता। मनोज, हर्ष वर्मा, सचिन कुमार, फईम अहमद, मुन्ना मैच के निर्णायक जबकि.मनिक पांडे, राजेश पांडे स्कोरर रहे। वहां समिति के मनोज वर्मा, राहत हुसैन अंसारी नीरज बोरा, मनीष साह, शरद गुरुरानी, किशन साह, डॉ. नारायण बिष्ट सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।