अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को बारिश के बीच बाजारों में छाता लेकर निकले लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण मानिला-थापलाधार मोटरमार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात काफी देर तक बंद रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। संबंधित विभाग ने जेसीबी से पेड़ हटाकर यातायात सुचारु किया। जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने जन जीवन काफी प्रभावित रहा। बारिश से नगर क्षेत्र की सड़कों में जगह-जगह पर पानी जमा होने के कारण कीचड़ अधिक होने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद