फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीजन खत्म होने से पहले आम के बढ़े दाम, 50 से 75 रुपये किलो पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। आम का सीजन अंतिम चरण में पहुंचते ही बाजार में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कुछ सप्ताह पहले तक जहां आम 100 रुपये में दो किलो, यानी करीब 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 75 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। दाम बढ़ने से आम खरीदने वाले उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
फल विक्रेता मंटू साह बताते हैं कि अब आम की आवक कम हो गई है। सीजन समाप्ति की ओर होने के कारण मंडियों में पहले जितनी मात्रा में आम नहीं पहुंच रहा है। आपूर्ति घटने और मांग बनी रहने के कारण कीमतों में स्वाभाविक रूप से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

फल विक्रेता शंकर साह ने बताया कि आने वाले दिनों में यदि आवक और कम हुई तो दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है। मंडी से ही आम बढ़ी हुई कीमत में मिल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर आम के शौकीनों पर बढ़ती कीमतों का सीधा असर पड़ रहा है। कई उपभोक्ता अब पहले की अपेक्षा कम मात्रा में आम खरीद रहे हैं। लोगों का कहना है कि गर्मियों के अंतिम दिनों में आम का स्वाद लेने के लिए अब अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। फल विक्रेताओं के अनुसार, सीजन समाप्त होने तक बाजार में आम की उपलब्धता सीमित रहेगी। ऐसे में कीमतों में फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें