रानीखेत में इंडो यूएस युद्धाभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आतंकवाद और विद्रोह के खात्मे को लेकर यहां भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास जारी है। जंगलों में सर्च और ड्रिल ऑपरेशन पर खास फोकस किया जा रहा है, वहीं दोनों देशों के सैनिकों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने तथा ध्यान के माध्यम से एकाग्रता बनाए रखने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।
सुबह और शाम के समय फुटबाल, वालीबाल सहित तमाम खेल भी चल रहे हैं। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों को शारीरिक रूप से दक्ष बनाया जा रहा है। इसके लिए बड़े बड़े गड्ढों को लांघना, रस्सियों के सहारे चट्टानों को पार करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
सैन्य सूत्रों ने बताया कि युद्धाभ्यास के दौरान तमाम तरह की विस्फोटक सामग्रियों का भी अभ्यास कराया जा रहा है। इंप्रूव्ड एक्सप्लोसिव डेवलपिंग (आईईडी) के तहत हस्तनिर्मित विस्फोटक सामग्री बनाने के तौर तरीकों, आधुनिक हथियारों की जानकारी दी जा रही है।