फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ रहा युवाओं का जनादेश: उमा

विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट और मदन बिष्ट का स्वागत करते लोग। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ रहा युवाओं का जनादेश: उमा
विज्ञापन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने कहा है कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। सरकारी की गलत नीतियों के खिलाफ युवाओं का जनादेश कांग्रेस के पक्ष में रहा है। इससे पूर्व नवनिर्वाचित अध्यक्ष का पूरे द्वाराहाट क्षेत्र में जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में पलायन और बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन भाजपा सरकार ने अभी तक कोई नीति नहीं बनाई। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने पहली बार रानीखेत उपमंडल से जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई और विजय जुलूस निकालकर जनता का अभिवादन किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला, अर्जुन बिष्ट, शंकर कैड़ा, मनोज चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष डिगर सिंह, बचुली देवी, नगर अध्यक्ष कमल साह, जगत सिंह, जुगल साह, गोविंद साह, सभासद विमला साह, आनंदी साह आदि शामिल थे। संचालन नारायण रावत ने किया।
विज्ञापन

फोटो: 08 आरकेटी 11पी:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें