फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कुपोषण से ग्रसित बच्चे अभी भी बड़े पैमाने पर मौजूद : जगदीश

Thu, 11 Dec 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में विकसित भारत 2047 विषय पर पांच दिवसीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम के चौथे दिन स्वास्थ्य सुविधाओं पर व्याख्यान दिए गए। मुख्य वक्ता हिंदी के सहायक प्राध्यापक डॉ. जगदीश चंद्र ने पीपीटी के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का डिजिटलीकरण, लोगों तक आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, प्राथमिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार के संबंध में जानकारी दी। कहा कि हमारे देश में कुपोषण से ग्रसित बच्चे अभी भी बड़े पैमाने पर मौजूद हैं। भारत विकसित तब होगा जब देश के बच्चे स्वस्थ होंगे। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. विश्वनाथ पांडे, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सोनम, डॉ. इंदिरा, महेश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें