रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्पिक मैके की तरफ से आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय में मलिक बंधुओं ने ध्रुपद राग में गायन प्रस्तुत कर समा बांध दिया। गायक प्रशांत और निशांत ने शानदार गायन के माध्यम से छात्र छात्राओं का खूब मनोरंजन किया और उन्हें शास्त्रीय संगीत की बारीकियां भी बताईं। मृदंग में मृणाल उपाध्याय ने संगत की।
आर्मी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने मलिक बंधुओं का आभार जताया। संचालन सूरज उपाध्याय ने किया। उधर, केंद्रीय विद्यालय में भी ध्रुपद राग गायन की प्रस्तुति दी गई। यहां छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी नृत्य प्रस्तुत कर मलिक बंधुओं का स्वागत किया।
संचालन हेमंत नितवाल और गौरव मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। यहां भी मलिक बंधुओं ने छात्र-छात्राओं को ध्रुपद राग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नेशनल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विपिन शाह ने भी कार्यक्रम की सराहना की। प्राचार्य सुनील जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।