फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में आंचलिक विज्ञान केंद्र बनाने के प्रयास तेज      

Tue, 04 Dec 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के स्यालीधार में साइंस सेंटर का भूमि पूजन करते जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून की तर्ज पर अल्मोड़ा में भी आंचलिक विज्ञान केंद्र की शुरुआत जल्द होने की उम्मीद जगी है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को स्यालीधार में सब रीजनल साइंस सेंटर का विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी बनने से छात्र-छात्राओं को विज्ञान से जुड़े प्रयोगों को करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा में नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम कोलकाता और भारत सरकार द्वारा इसकी स्थापना की जा रही है। इसकी देखरेख उत्तराखंड राज्य प्रौद्योगिकी परिषद उत्तराखंड स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) द्वारा की जाएगी।

छात्र-छात्राओं के लिए यहां पर साइंस पार्क, इनोवेशन हब और साइंस म्यूजियम बनाया जाएगा जो करीब तीन साल में बनकर तैयार होगा। दो हेक्टेयर में बनने वाले इस पार्क की लागत छह करोड़ रुपये है। जिलाधिकारी ने कहा कि सामान्य वर्ग के बच्चों को विज्ञान और तकनीक सीखने में इस पार्क से मदद मिलेगी।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में बनने वाले साइंस सिटी में स्थानीय स्थापित्य कला का पूरा ध्यान रखा जाएगा। साइंस सेंटर नई दिल्ली से पहुंचे चीफ इंजीनियर जीके महापात्रा ने पार्क की स्थापना करने के बारे में जानकारी दी। साइंस पार्क का निर्माण पर्वतीय इंजीनियरिंग वर्क्स नई दिल्ली के राकेश कुमार द्वारा किया जाएगा।

इस मौके पर यूकॉस्ट के डॉ. पियूष जोशी, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर विजय शंकर शर्मा, सिविल इंजीनियर पुष्पानंदन ने विचार रखे। कार्यक्रम में सीडीओ मयूर दीक्षित, तहसीलदार खुशबू आर्या, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, एनआरडीएमएस के निदेशक और एसएसजे परिसर के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. जेएस रावत, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद्र, राकेश कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें