फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीएम ने प्रधानों की ली बैठक

Tue, 25 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
सभी ग्रामीण बनाएं शौचालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीएम सविन बंसल ने यहां ग्राम प्रधानों की बैठक ली और शत-प्रतिशत शौचालयों के निर्माण के लिए कमर कसने का आह्वान किया। कहा कि शौचालय निर्माण संबंधी आवेदनों के लिए विकासखंड स्तर पर अलग से काउंटर भी खोले गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौ नवंबर तक शौचालय निर्माण का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना है। शौचालय निर्माण के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले प्रधान सम्मानित हुए। बाद में डीएम ने तहसील में ईवीएम और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया।

स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि यह कार्य तभी पूरा होगा जब प्रधान सहयोग करेंगे। लाभार्थियों को फार्म जमा करने के लिए मुख्यालय और ब्लॉक स्तर पर काउंटर खोले गए हैं। उन्होंने अतिशीघ्र आवेदनों को आनलाइन करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


 ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी इस कार्य में सहयोग करने को कहा। शौचालय विहीन विद्यालयों में प्राथमिकता के साथ शौचालय बनाने को कहा।

डीएम ने उन ग्राम प्रधानों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जिन्होंने द्वारा अपने गांवों में शौचालयों का निर्माण किया है। इस दौरान ग्राम प्रधानों की समस्याएं भी सुनी गईं। परियोजना प्रबंधक विकास अधिकारी मो. असलम ने अभी तक हुई प्रगति से अवगत कराया।

देर शाम को डीएम ने तहसील कार्यालय में ईवीएम और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया और मशीन के रख-रखाव पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, परियोजना निदेशक डीडी पंत, बीडीओ एमसी जोशी, तहसीलदार दामोदर पांडे, अधीक्षण अभियंता लोनिवि योगेश शैल सहित तमाम विभागों के अधिकारी और प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें