फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयास सेवा संस्था की महाहोली परिक्रमा शुरू

Thu, 09 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
महाहोली परिक्रमा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। प्रयास सेवा संस्था द्वारा सल्ट की महाहोली परिक्रमा आज ब्याखुली पड़ौ सेवा धाम शशिखाल से शुरू हो गई है। कलाकारों और होल्यारों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर होली गायन किया। कई जगह लोगों ने कलाकारों का स्वागत किया।
विज्ञापन


ब्याखुली पड़ौ सेवा धाम शशिखाल से शुरू हुई महाहोली परिक्रमा इनौला, झड़गांव, मरचूला, मोहान, ढिकुली, रामनगर, पीरुमदारा, हरड़ा, टोटाम होकर निकली। कलाकारों ने कई जगह पारंपरिक होली गाई। साथ ही कुमाउंनी, गढ़वाली गीत पेश किए।

प्रसिद्ध लोकगायक हीरा सिंह राणा ने ऐ जा ए बसंती होली खेलूंल होली, ऐगे ऋतु बसंत की पुसा न्हैगे सुवा, प्रकाश रावत ने ऐ गे ऋतु बसंत की, पूस न्हैगे सुवा, वार-पार डानों में खिली रै बुरासां फुलि रै आदि गीत गाए। कलाकारों का कई जगह लोगों ने स्वागत किया। आयोजक पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, प्रयास संस्था के सचिव शंकर दत्त शर्मा, राम दत्त शर्मा, आनंद सिंह बंगारी, अर्जुन रावत, विक्रम रावत, प्रह्लाद सिंह रावत, नंदन बोरा आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें