फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विहिप रानीखेत के प्रखंड अध्यक्ष बने महेंद्र सिंह बिष्ट

Tue, 02 Dec 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) विश्व हिंदू परिषद रानीखेत की ओर से संगठन विस्तार अभियान के तहत प्रखंड द्वाराहाट का गठन किया गया। बिंता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को श्रीमद्भागवत गीता वितरित की गई।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में अनेक जुझारू और समर्पित स्वयंसेवक सक्रिय हैं जिन्हें संगठित कर सनातन समाज के कार्यों को और मजबूती दी जा सकती है। उन्होंने समाज में बिखरी हुई सनातन शक्ति को एक दिशा में लाने की जरूरत पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रखंड की नई टीम का चयन किया गया। इसमें महेंद्र सिंह बिष्ट को प्रखंड अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, जीवन सिंह भंडारी को मंत्री बनाया गया। जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने बताया कि अगली बैठक में पूर्ण प्रखंड टीम की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम की व्यवस्था नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय ने संभाली।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत, वेद प्रकाश, गिरीश चंद्र जोशी, कैलाश शाह, आरएस बोहरा, दिगंबर चंद्र, दीपक चंद्र, भुवन चंद्र तिवारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें